Board Members 2018
New Board Members
Mission-59
State Executive 2018
Old State Executive
Tehsil Executives
Nagar Executives
Prakoshtha Executives
Members
Samta Activist
Action Groups
Samta Jyoti Newspaper
Court Judgements
Press Clips
Photo Gallery
Video Library
Budget Status
Receipt Book Status
Quiz Contest 2021
Quiz Contest 2022
Quiz Contest 2023
आयुर्वेद अपनाइये, कोरोना भगाइये
आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कोविड-19 के बचाव
कार्टून कॉर्नर
आरक्षण पर कवितायेँ एवं गीत
धार्मिक वीडियो क्लिपस
धार्मिक / नैतिक शिक्षा
स्वास्थ्य सूचनाएं
Old Mission
Terms & Vonditions
Privacy Policy
 
Total Visitors
1093743
News & Activities »» News & Activity Detail 
Title: समता स्थापना महोत्सव, 2020*
समता स्थापना महोत्सव,  2020
श्रीमान,
          💐🌹💐🌹💐🌹💐🌹💐🌹 समता स्थापना महोत्सव की सभी समतावादियों को बधाई, शुभकामनाएं🌹💐🌹💐🌹💐🌹💐🌹💐
 
1. इस बार कोरोना के कारण समता आन्दोलन का स्थापना महोत्सव राष्ट्रीय, प्रदेश, सम्भाग, जिला, तहसील  व प्रकोष्ठ स्तर पर एक साथ दिनांक 11/05/2020 को मनाया जाना है।
 
2. यह आयोजन घरों में ही सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए किया जाना है।
 
3. सभी प्रदेशों, संभागों,जिलों, तहसीलों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुविधानुसार अपने अपने घरों में अपने धर्मानुसार ( हिन्दू/मुस्लिम/सिख/ईसाई/जैन/बौद्ध आदि) उचित अनुष्ठान कर के देश हित में *समता आन्दोलन को सफल बनाने की कामना अपने इष्ट से करें। जहाँ सरकारी छूट है वहाँ किसी एक घर या स्थान पर एकत्र हो सकते हैं।
 
4. अनुष्ठान के सम्पूर्ण होने पर अथवा आरती के समय समता आन्दोलन के चारों उद्देश्यों को बोलते हुए इन्हें पूरा करने की कामना अपने इष्टदेव से जरूर करें। जो अनुष्ठान किया है उसको भी बोलकर समर्पित करें। जितने भी परिवार जन अनुष्ठान में शामिल हुए हों उन सभी को साथ लेकर उक्त कामना एक साथ बोलें, और उसकी वीडियो रिकार्डिंग बनाकर जरूर भेजें। वीडियो में अपने समता धारित पद(if any), नाम व स्थान का उल्लेख अवश्य करें। वीडियो किसी भी हाल में 2 मिनिट से ज्यादा नहीं हो। 
 
5. इन सभी वीडियो को मेरे व्हाट्सअप नम्बर 9413389665 या समता आन्दोलन की ईमेल ( samtaandolan@yahoo.in) पर भेजें। इन सभी वीडियोज को जोड़कर अपने यूट्यूब चैनल व वेबसाइट पर स्थायी रूप से लोड किया जावेगा। इसलिए वीडियो भेजने वाले साथी अपना नाम पता विवरण जरूर भेजें ताकि कंपाइलेशन के समय कोई भ्रांति ना हो।
 
6. हिन्दु धर्म वाले कम से कम 5 या 11 सुन्दरकाण्ड के पाठ जरूर करें। जयपुर मुख्यालय पर 108 सुन्दरकाण्ड करने का विचार है।
 
7. कोई भी साथी माइक का प्रयोग नहीं करें। भक्ति भाव से करें।
 
8. कोरोना संबंधी सरकारी निर्देशों की पालना करें।
 
9. शाम को 5, 11 या 21 दीपक अपनी बालकनी या घर के दरवाजे पर जरूर जलाएं। दीपकों को थाली में लेकर भी आप के परिवार के साथ फोटो अवश्य भेजें। पूरे पहचान विवरण के साथ, ये सभी फोटोज भी अपनी वेबसाइट पर स्थायी रूप से डाली जाएंगी।
     
         हम इस समतावादी धर्मयुद्ध में कदम- कदम पर मिलने वाली ईश्वरीय सहायता के कारण ही आज देश का सबसे बड़ा आन्दोलन बन पाए हैं। कोरोनाकाल में इस अनूठे महोत्सव की यादें अनन्तकाल तक रहेंगी। ये सब आपके सहयोग पर ही निर्भर है।
     
समता आन्दोलन स्थापना महोत्सव के अनुष्ठान के बाद
 
संकल्प समर्पण का मजमून बनाकर भेजा गया है। कृपया
 
इसका अनुशरण करें ताकि compiled यूट्यूब चैनल बनाते
 
वक्त एकरूपता बनी रहे। सादर। 
 
सहयोग व सफलता की कामना के साथ,
 
आपका शुभाकांक्षी,
 
पाराशर नारायण, अध्यक्ष,
 
 
समता आन्दोलन।
 
Back
� 2011 Samta Andolan, Inc. All right reserved