**  समता क्विज कॉन्टेस्ट-2023 **
महोदय/महोदया, 
       समता आन्दोलन के स्थापना दिवस के उपलक्ष मे दिनांक 11/05/2023 की शाम 5.00 बजे समता क्विज कॉन्टेस्ट का आनलाईन आयोजन किया जा रहा है। पूरे विश्व के समतावादी भारतीय नागरिक इस प्रतियोगिता मे भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता का समय आधा घण्टा, कुल प्रश्न 50 और पूर्णांक 100 होंगे।  प्रतियोगिता का सिलेबस समता आन्दोलन की वेबसाईट www.samtaansolan.co.in और समता आन्दोलन की यूट्यूब पर उपलब्ध सामग्री होगी। प्रवेश निःशुल्क है। पुरष्कार निम्न प्रकार हैं:- प्रथम (एक) रू5100/; द्वितीय (एक) रू3100/; तृतीय (एक) रू2100/ और सान्त्वना (दस) प्रत्येक रू500/ मात्र।
       परिणाम की घोषणा प्रतियोगिता के समाप्त होने के पंद्रह मिनिट बाद की जायेगी। एक समान नम्बर आने पर अध्यक्ष के स्वविवेक से निर्णय किया जायेगा जिसके खिलाफ कोई भी आपत्ति अमान्य होगी। यह प्रतियोगिता केवल समता आन्दोलन की गतिविधियों के प्रचार प्रसार के लिए है ताकि आम देशभक्त को यह ज्ञात हो सके कि हमारे देश मे कितना बङा अराजनीतिक, राष्ट्रवादी आन्दोलन आकार ले रहा है। कृपया यहां दिये गये लिंक का उपयोग करके अधिक से अधिक समतावादी इस प्रतियोगिता हेतु पंजीकृत होवें।
Registration Link
 
Exam Link
 
Both Links Combined
 
-: निवेदक :- 
पाराशर नारायण शर्मा, 
अध्यक्ष, समता आन्दोलन